ग्लोबल खब़र डॉट कॉम (हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट)

ग्लोबल खबर डॉट कॉम (  globalkhabar.com ) एक हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। जो आपको देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ महत्वपर्ण विचारों से भी अवगत कराता है। दुनिया की राजनीति, सामरिक, वैज्ञानिक, भौगोलिक और आर्थिक आदि क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहे हैं। हमारी कोशिश है कि इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों से अपने पाठकों को अवगत कराते रहें। ईमानदारी, निर्भिकता और निष्पक्षता के साथ विश्वसनीयता को बनाये रखना हमारा उद्देश्य है। इंटरनेट ने पूरी दुनिया में क्रांति कर दिया है। और सभी लोगों के लिये एक नया अवसर प्रदान करता है। ग्लोबल खबर डॉट कॉम की लोकप्रियता लगातार बढती जा रही है। अपनी विश्वसनीयता को बनाये रखने के लिये ईमानदार कोशिश करते हैं। देश के प्रतिष्ठित लेखकों के लेख भी प्रकाशित होते रहते हैं जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा राजनीतिज्ञ व अन्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। 

राजेश कुमार (वरिष्ठ पत्रकार)

पत्रकारिता में 27 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले राजेश कुमार ग्लोबल खबर (globalkhabar.com) के संस्थापक और वर्तमान एडिटर-इन-चीफ हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरूआत स्वतंत्र पत्रकारिता से की और इस बीच देश के कई प्रतिष्ठित संस्थान के साथ लंबे समय तक कार्य किये। इनमें स्टार न्यूज, एबीपी न्यूज, जी न्जूय, नवभारत टाइम्स (बिहार) और करंट न्यूज हिंदी (दिल्ली) शामिल है। स्टार और एबीपी न्यूज मे लगभग 15 साल कार्यरत रहे। प्रींट मीडिया के मार्फत,  उन्हें संसद, मंत्रालय , राजनीतिक पार्टियां समेत कई क्षेत्रों में रिपोर्टिंग करने के अनुभव हैं। स्वतंत्र पत्रकारिता के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप का हिन्दी अखबार), जनसत्ता (इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप का हिन्दी अखबार), राष्ट्रीय सहारा आदि अखबारों में नियमित रूप से संपादकीय पेज के लिये लेख लिखते रहे, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर। इनके अलावा उनके विचार ऑल इंडिया रेडियो में भी ब्रॉडकास्ट होते रहे।  बहरहाल, धनबाद जिले के पी. के. राय कॉलेज से स्नातक करने के बाद वे दिल्ली चले आये, सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिये। सिविल सर्विस में चयन नहीं होने के बाद व उन्होंने पत्रकारिता को अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।