कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत चौथे स्थान पर, 22 गोल्ड के साथ कुल 61 पदक जीते।

Date: 10/08/2022

ग्लोबल खबर डेस्क 

बर्मिघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत चौथे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 61 पदक जीते जिसमें 22 स्वर्ण, 15 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है।  प्रदर्शन काफी शानदार रहा। कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने 6 स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, भारोत्तोलन में 10 पदक जीतने में सफल रहे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आखिरी पदक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रजक पदक के रूप में जीता।

- बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार समापन समारोह का आयोजन हुआ। 

- अगला  कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन साल 2026 में  ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होगा।

- विक्टोरिया में होने वाला कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 कई मायनों में अलग होने वाला है। 

- पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन एक से अधिक शहरों में होगा। विक्टोरिया के जिलॉन्ग, बल्लारेट, बेंडिगो और गिप्सलैंड में खेलों के आयोजन होंगे। 

- बर्मिंघम 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में  महिला क्रिकेट टी-20 को  शामिल किया गया।

बीते 11 दिनों में 5000 से अधिक एथलीटों ने प्रतिस्पर्धा की है। समापन समारोह में स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल और मुक्केबाज निकहत जरीन ने भारतीय दल का नेतृत्व किया।  उद्घाटन समारोह में स्टार शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय ध्वज के साथ मार्च पास्ट की अगुआई की थी।

 



Web Id Maker
Web Id Maker