गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल की। वही मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा नेत्री डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत।

Date: 08/12/2022

ग्लोबल ख़बर globalkhabar.com

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में क्रमश: बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। गुजरात में बीजेपी की जहां ऐतिहासिक जीत हुई वहीं कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में शानदार जीत हासिल की। दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी को कोई खास सफलता भले हीं न मिली हो लेकिन इतने वोट प्रतिशत मिल गये कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हो गया। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में शानदार जीत हासिल की।

गुजरात (Gujarat Election Results) : 182 विधान सभा सीटों में से बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 17 सीटें मिली। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की और अन्य के खाते में 4 सीटें गई। इतनी बड़ी जीत इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल को नहीं मिला। पार्टी ने 1985 में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से जीती गई 149 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। अन्य में से एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। गुजरात में शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर दोपहर 2 बजे होगा.

हिमाचल (Himachal Pradesh Election Results):68 सीटों वाली गुजरात विधान सभा में कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस पार्टी ने जहां 40 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं बीजेपी को सिर्फ 25 सिटों पर संतोष करना पड़ा। और तीन सीटें अन्य के खाते में। यहां बीजेपी की सरकार थी लेकिन अब कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की। बीते तीन दशकों से यहां एक बार कांग्रेस की सरकार बन रही है तो अगली बार बीजेपी की। आम आदमी पार्टी ने यहां भी चुनाव लड़ा था लेकिन सीट जीतने में सफल नहीं रही।

उपचुनाव (Bypoll Results) : छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव  की बात करें तो यूपी की मैनपुरी (Mainpuri Bypoll) लोकसभा सीट सपा उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वहीं उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना और खतौली सीट पर रालोद उम्मीदवार मदन भैया ने जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मांडवी,  बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता और राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अनिल के शर्मा ने जीत दर्ज की है। ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर बीजेडी उम्मीदवार बर्षा सिंह आगे चल रही हैं।

मैनपुरी का चुनाव समाजवादी पार्टी के लिये प्रतिष्ठा का सवाल था। पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराये गये थे। इस चुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने बीजेपी के रघुराज शाक्य को 2 लाख 88 हजार 461 वोटों से हरा दिया। डिंपल को 6 लाख 18 हजार 120 वोट प्राप्त हुए यानी लगभग 64 प्रतिशत वोट। वहीं रघुराज को 3 लाख 29 हजार 659 वोट प्राप्त हुए यानी लगभग 34 प्रतिशत वोट। डिंपल ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। इस चुनाव में चाचा शिवपाल सिंह यादव का अहम योगदान रहा।

 



Web Id Maker
Web Id Maker