दिल्ली : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।

Date: 28/02/2023

 

ग्लोबल खबर globalkhabar.com

शराब नीति अनियमितता मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिट याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। मुख्यन्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि  दिल्ली में कोई घटना हुई और सीधे हमसे संपंर्क किया गया। इस पर विचार करने से एक गलत मिसाल कायम हो जायेगा। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि याचिकाकर्ता दिल्ली उच्च न्यायालय के समझ जा सकता है। अदालती दलील के दौरान अदालत ने कहा कि पत्रकार अर्नब गोस्वामी और विनोद दुआ का मामला अलग था। परिस्थितियां अलग थी। गोस्वामी का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट आया था। विनोद दुआ का मामला कोविड के दौरान आया था। तथ्य और परिस्थितियां अलग थी।

आम आदमी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें 4 मार्च तक के लिये सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने उन्हें नई आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष ईमानदार हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है। 

26 फरवरी को लंबी पूछताछ के सीबीआई ने मनीष को गिरफ्तार किया और आज 27 फरवरी को उन्हें अदालत में पेश किया और दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक की रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। सिसोदिया पर साल 2021 में लाई गई शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में हुई कथित अनियिमितताओं में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।  मनीष के गिरफ्तारी के खिलाफ राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में आप समर्थकों ने धरना प्रदर्शन के साथ गिरफ्तारी का विरोध किया।

बहरहाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी अपने मंत्री पद से इस्तीफ दे दिया। सत्येंद्र जैन काफी समय से जेल में हैं। दोनों के हीं इस्तीफे स्वीकार कर लिये गये। मनीष के खिलाफ जहां शराब नीति अनियमितता का मामला है वहीं सत्येंद्र जैन पर मनी लॉड्रिंग का। 

 



Web Id Maker
Web Id Maker