शिक्षा से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की चर्चा में शामिल हुई राहुल ग्रुप की संयुक्त सचिव कृष्णा तिवारी। उन्होंने असमानता समाप्त करने पर बल दिया।

Date: 12/03/2023

ग्लोबल खबर globalkhabar.com 

भारत सिर्फ शिक्षा में हीं नहीं बल्कि तकनीक के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा और लैंगिक समानता की ओर तेजी से आगे बढता जा रहा है। वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्थानों और संबंधित हस्तियों को  लगातार सम्मानित किया जा रहा है।  इस कड़ी में राहुल एजुकेशन ग्रुप की संयुक्त सचिव कृष्णा तिवारी को संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये आमंत्रित किया गया। वे  20 भारतीय मूल की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनी।  साथ में राहुल-ग्रुप के सीओओ उत्सव तिवारी भी संवाद का हिस्सा बने। 

इस मौके पर संयुक्त  सचिव कृष्णा तिवारी ने अपनी बातों को मजबूती से रखा। उन्होंने लैंगिक असमानता और भेदभाव समाप्त करने पर बल दिया। कृष्णा तिवारी ने कहा कि समान प्रतिनिधित्व के साथ जरूरतमंद लोगों तक प्रौद्योगिकी पहुंचनी चाहिये। समावेशी दुनिया बनाने की जरूरत है। अपने संबोधन में उन्होंने असमानता को समाप्त करने की वकालत करती रहीं। सभा में उनकी बातों को काफी महत्व दिया गया। 

 

संयुक्त सचिव कृष्णा तिवारी व सीओओ उत्सव तिवारी ने मिलकर शानदार संवाद के लिये कार्य किया। वर्किंग पेपर तैयार किये। इस चर्चा में वे विभिन्न देशों के मंत्रियों, संयुक्त राष्ट्र के राजदूतों व प्रतिनिधियों, एनजीओ, लेखकों व पत्रकारों के साथ  शामिल रहे। चर्चा का विषय था  - लैंगिक समानता, सभी महिलाओं व लड़कियों के सशक्तिकरण को प्राप्त करने के लिए डिजिटल युग में नयापन, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा। 

राहुल एजुकेशन ग्रुप के सचिव राहुल तिवारी ने इसके लिये प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की चर्चा में राहुल ग्रुप को आमंत्रित किया जाना राहुल ग्रुप के लिये  सम्मान की बात है।  

 



Web Id Maker
Web Id Maker