गगनयान के लिये रूस की मदद से चार अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग इसी महीने से। चंद्रयान-3 को मंजूरी।

Date: 01/01/2020

ग्लोबल खबर globalkhabar.com

नये साल के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिये अच्छी खबर। इसरो यानी इंडयिन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के प्रमुख के. सिवन ने कहा कि भारत सरकार ने चंद्रयान 3 के लिये मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कार्य जारी है। उन्होंने चंद्रयान-2 और गगनयान की तैयारियां की जा रही है। गगनयान के लिये भारत की मदद रूस कर रहा है। 

- चंद्रयान-3 को सरकार की हरी झंडी। साल 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। 

- चंद्रयान-2 का भले हीं सफलता पूर्वक लैंडिंग नहीं हो पाई लेकिन हमने अच्छी प्रगति की है। ऑर्बिटर कार्यरत है और अगले 7 सालों तक डेटा उपलब्ध कराता रहेगा।

- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान 3 का लागत चंद्रयान-2 से भी कम होगा। 

- चंद्रयान इसे चंद्रयान-1 कह सकते हैं इसमें सिर्फ एक ऑर्बिटर चांद पर भेजा गया था लेकिन चंद्रयान 2 में आर्बिटर के साथ साथ लैंडर और रोवर भी भेजे गये थे। 

- इसरो प्रमुख सिवन ने कहा कि गगनयान के लिये 4 अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान कर ली गई है। बीते साल (2019) से ही इस पर काफी काम हुआ है और हमने काफी प्रगति की है।

- गगनयान के लिये जो अंतरिक्ष यात्री चुने गये हैं उन्हें जनवरी के तीसरे सप्ताह से ट्रेनिंग दी जायेगी। गगनयान के लिये नेशनल अडवाइजरी समिति बनाई जा चुकी है। 

- देश का दूसरा स्पेस पोर्ट तमिलनाडू के तूतीकोरन में होगा। भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है। 

 

इसरो प्रमुख ने कहा कि हम सभी की कोशिश है कि देशवासियों का जीवन बेहतर हो।  इसरो अंतरिक्ष विज्ञान में काफी प्रगति की है जिसकी वैश्विक स्तर पर सराहना की जा रही है। यहां तक कि इसरो अमेरिका के लिये भी सेटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित कर रहा है। अगले एक दशक में मंगल मिशन से लेकर शनि-मिशन तक चलेगा। 



Web Id Maker
Web Id Maker