ट्विटर भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रहा है, यह पक्षपातपूर्ण मंच है - कांग्रेस लीडर राहुल गांधी

Date: 13/08/2021

ग्लोबल खबर globalkhabar.com

ट्विटर ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया है। इसको लेकर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह अमेरिकी कंपनी पक्षपातपूर्ण है, भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही है तथा सरकार के कहे मुताबिक चल रही है। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस लीडर के अकाउंट बंद किये गये। दूसरी ओर ट्विटर ने दावा किया है कि ये कदम कंपनी के नियमानुसार है। 

 राहुल गांधी ने कहा कि : 

- अमेरिकी कंपनी ट्विटर भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही है। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। 

- यह सिर्फ राहुल गांधी पर हमला नहीं है बल्कि हमारे लगभग 2 करोड़ फॉलोवर को भी अपने विचार से वंचित किया गया है।

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि हमारे लोकतंत्र पर हमला किया गया है। हम संसद के अंदर बोल नहीं सकते। मीडिया नियंत्रित है। मैंने सोचा था कि यह उम्मीद एक रोशनी है जहां हम ट्विटर पर अपने विचार रख सकते थे। लेकिन यह बात नहीं है। अब यह स्पष्ट है कि ट्विटर तटस्थ एवं उद्देश्यात्मक मंच नहीं है। यह पक्षपातपूर्ण मंच है। यह वही सुनता है, जो सरकार कहती है।



Web Id Maker
Web Id Maker