चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में विधायक राज सिन्हा व आलोक चौरसिया को शॉल ओढाकर सम्मानित किया डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने।

Date: 27/12/2021

ग्लोबल खबर globalkhabar.com

धनबाद से बीजेपी विधायक राज सिन्हा और मेदनीपुर से विधायक आलोक चौरसिया ने झारखंड के विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। उनके साथ थे बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भोला चंद्रवंशी। ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने उन्हें विश्वविद्याल के बारे जानकारी दी। ये सभी विधायक विश्रामपुर में आयोजित तीन दिवसीय पलामू जिला प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिये आये हुए थे। दोनो हीं विधायकों  ने विश्वविद्यालय के संचालक पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय व्यवस्था की तारीफ की। 

चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी हीं है। झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज के महासचिव मिथिलेश सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और मेदनीपुर विधायक आलोक चौरसिया को मौमेंटो प्रदान और शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि यह पूरा इलाका कभी नक्सल गढ हुआ करता था लेकिन अब यहां के बच्चों ने हाथों में कलम थाम पढाई लिखाई शुरू कर दी है। यहां से पढने केबाद वे देश विदेश में अपनी प्रतीभा का लोहा मनवा रहे हैं। 

मिथिलेश सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि रामचंद्र चंद्रवंशी शिक्षा संस्थान ने गरीब बच्चों  में उम्मीद जगाई कि वे पढ लिखकर आगे बढ सकते हैं। हाईयर एवं प्रोफेशनल कोर्स कर एक कीर्तिमान भी स्थापित कर सकते हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पढने लिखने वाले बच्चों के सपने दम तोड़ रहे थे परन्तु अब ऐसा नहीं है। इसके संस्थापक हैं रामचंद्र चंद्रवंशी जी और ईश्वर सागर चंद्रवंशी जी। इन्होंने अपने अथक प्रयास से इस इलाके में ऐतिहासिक कार्य किया है। राज्य के लोगों को इनपर गर्व है।     



Web Id Maker
Web Id Maker