कोरोना प्रकरण : राहुल एजुकेशन ग्रुप द्धारा आयोजित "डॉक्टर्स पृथ्वी के सच्चे देवदूत" कार्यक्रम में राज्यपाल कोश्यारी ने डॉक्टरों को सम्मानित किया।

Date: 31/01/2022

ग्लोबल ख़बर globalkhabar.com

कोरोना ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया। इस महासंकट के दौर में डॉक्टर्स ने बड़ी और अह्म भूमिका निभाई। करोड़ो लोगों के जीवन की रक्षा की। एक प्रकार से वे पृथ्वी पर ईश्वर के प्रतिनिधि हैं। इसी सिलसिले में मुंबई स्थित राजभवन में डॉक्टर्स को सम्मान देने के लिये  "पृथ्वी के सच्चे देवदूत" के नाम से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन परिश्रम संस्था के सहयोग से मुंबई के निकट मीरा रोड स्थित राहुल ऐजुकेशन ग्रुप ने की। 

इस मौके पर राज्यपाल कोश्यारी ने डॉक्टरों के प्रयासों के साथ साथ दुनिया के सभी देशों में, महामारी से कुशलता से निपटने के लिये जनता के साहस की सराहना की। राहुल एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक लल्लन तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर्स धरती के देवदूत हैं। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं की तारीफ की। 

इस कार्यक्रम में अपनी जान को जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा करने के लिये मुंबई के प्रसिद्ध डॉक्टरों समेत तमाम कोरोना योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता जताई गई और मौजूद लोगों को सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता लल्लन तिवारी, राहुल एजुकेशन ग्रुप के सीओओ उत्सव तिवारी और एडवोकेट अखिलेश चौबे मौजूद थे। 

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान राहुल एजुकेशन ग्रुप के सचिव राहुल तिवारी के नेतृत्व में जरूरतमंदों को यथा संभव मदद की गई। 



Web Id Maker
Web Id Maker