नये मुंबई पुलिस कमिश्नर बने संजय पांडे ने साझा की निजी मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर। कहा कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव देने के लिये सीधे संपंर्क करें।

Date: 04/03/2022

ग्लोबल खबर  globalkhabar.com

मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे इन दिनों सुर्खियों में हैं। पुलिस आयुक्त बनने केबाद उन्होंने अपना निजी मोबाइल नंबर( 9869702747) सोशल मीडिया पर साझा किया है। आम तौर पर कोई भी हाई रैंक के अधिकारी निजी नंबर शेयर करने से बचते हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपना नंबर साझा करते हुए लिखा कि कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव देने के लिये उनसे सीधे संपंर्क कर सकता है। नंबर साझा करने के पीछे मूल उदेश्य कानून व्यवस्था को बनाये रखना है। उन्होंने यह भी संदेश दिया है कि वे टेक्स मैसेज व वॉट्सएप, ट्विटर(@sanjayp_1 और फेसबुक उनसे कोई भी संपंर्क कर सकता है। 

आईपीस अधिकारी संजय पांडे मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगरले की जगह नियुक्त किये गये हैं। इसस पहले वे महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजय पांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे कानपुर आईआईटी से पढाई करने केबाद सिविल सेवा के क्षेत्र में आये। उनकी छवि बेहद ईमानदार अधिकारी की रही है। वे सर्व प्रथम चर्चा में साल 1992-93 में आये थे जब मुंबई में दंगे हो रहे थे तब इस दंगे को नियत्रित करने की जिम्मेवारी इन्हें दी गई। उस समय वे बतौर डीसीपी मुंबई दंगे को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। 

मुंबई के नये पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की तरह हीं मीरा-भाईंदर के पुलिस कमिश्नर सदानंद दाते ने भी आम लोगों से सीधे जुड़ने के लिये सोशल मीडिया और ऑनलाइन की सुविधा शरू की। यह सुविधा जारी है। सदानंद दाते भी एक कुशल और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वे भी संपंर्क करने वाले व्यक्ति से सीधे निजी तौर पर और सोशल मीडिया दोनो ही तरीके से संपंर्क कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं दूर करते हैं। 



Web Id Maker
Web Id Maker