जापान में भी फिल्म सुपर-30 की धूम। भारतीय गणितज्ञ व सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का जोरदार सम्मान टोक्यो में।

Date: 30/09/2022

राजेश चंद्रवंशी, ग्लोबल ख़बर डेस्क  globalkhabar.com

विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ व सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके जीवन पर आधारित फिल्म सुपर-30 का राजधानी टोक्यो समेत जापान के 45 से अधिक शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। 25 सितंबर को आयोजित प्रीमियर शो में खुद आनंद कुमार टोक्यो में शामिल हुए। फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला  है। जापान के लोग 

ने बहुत तारीफ किये। पूरा शो हाउसफुल। 

प्रीमियर शो में शामिल होने के लिये आनंद कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। शो के बाद उनका भव्य सम्मान किया गया। सारे लोग खड़े होकर उनका अभिवादन किया। तालियां बजायी। दर्शकों ने कई सवाल पूछे। वहां के लोगों में आनंद कुमार से मिलने की इतनी प्रबल इच्छा थी कि लोगों से भरे पूरा थियेटर (शिंजुकु पिकाडिली सिनेमा ) उनका इंतजार कर रहा था। आनंद कुमार के ऑटोग्राफ के लिये लोग उमड़ पड़े। हर दर्शक आनंद कुमार से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा था। लोग उनके संघंर्ष यात्रा को जानने के लिये उत्सुक थे। अधिक से अधिक जानना चाह रहे थे। गणितज्ञ आनंद कुमार का सुपर-30 ऐसा कार्यक्रम है जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी IIT) में एडमिशन दिलाने के लिए समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को तैयार करता है। फ्री में पढाने के साथ साथ उनके रहने और भोजन की व्यवस्था भी फ्री में करते हैं। सामाजिक चुनौतियों का भी सामना करते हैं। और सबसे बड़ी बात उनके लगभग सभी छात्र आईआईटी परीक्षा में सफल होते हैं। उनके पढाने और बच्चों में जज्बा भरने की तरीके अनोखे हैं। फिल्म सुपर-30 इसी पर आधारित है। जापान के एक प्रतिष्ठित चैनल, एनएचके (HNK) ने 2009 में पटना में सुपर 30 पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। जापानी ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नोरिका फुजिवारा ने डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए क्रू के साथ पटना का दौरा किया था

फिल्म सुपर-30 में बॉलिवुड स्टार रितिक रोशन ने शानदार किरदार निभाया है। यूं कहें कि हर कलाकार ने शानदार अभिनय किया है। भारत में यह फिल्म काफी हिट रही। कई राज्यों ने इस फिल्म को टक्स फ्री किया था। फिल्म की प्रशंसा और सफलता की वजह से मांगों पर आधारित कई भाषाओं में इसे डब किया गया।  जापानी थियेटर में हुए विशेष शो में शामिल जापानी फिल्म समीक्षकों ने फिल्म को खूब तारीफ की है। उन्हें वहां रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है। जापानी फिल्म समीक्षक द्वारा फिल्म सुपर-30  को शिक्षा और सीखने की शक्ति को रेखांकित करने वाली सशक्त फिल्म बताया गया।

सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार पढने-लिखने वाले गरीब से गरीब बच्चों के लिये ईश्वरीय अवतार है। ऐसा व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेता है। कोरोना के समय जब सबकुछ बंद था तब भी वे सोशल मीडिया के द्धारा छात्रों के संपंर्क में रहे। उन्हें मार्गदर्शन देते रहे। उन्होंने कभी भी किसी हस्तियों से ऑफर मिलने के बावजूद आर्थिक मदद नहीं ली। उनका संघंर्षगाथा हर मायुस गरीब छात्रों के लिये प्रेरणा का कार्य करता है। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतररार्ष्ट्रीय पुरस्कार से  सम्मानित किया जा चुका है।  

फिल्म सुपर 30 भारत में 12 जुलाई सान 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन किया था विकास बहल ने । आनंद कुमार की भूमिका अभिनेता ऋतिक रोशन ने निभाई थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, मृणाल ठाकुर, वीरेंद्र सक्सेना,  अमित साध, आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संगीत निर्देशक अजय - अतुल का संगीत था। लोगों ने फिल्म को बेहद पसंद किया था। फिल्म ने 210 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इनमें से 172 करोड़ भारत में।

गणितज्ञ आनंद कुमार के लगन और सफल त्याग को देखते हुए लोगों ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। बहरहाल, जापानी दर्शको के सम्मान ने आनंद कुमार को भाव-विभोर कर दिया। आनंद कुमार ने भी सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। 

गणितज्ञ आनंद कुमार के ट्वीट - 

 

In #Japan  the film #super30 ,   was released with japanese subtitle in cinema halls across 50 cities. The show was house full when I reached Shinjuku Piccadilly Cinema in Tokyo. After the show, the response from the viewers was truly overwhelming.

@iHrithik @RelianceEnt

 



Web Id Maker
Web Id Maker