असमय हीं इस दुनिया को अलविदा कह गये ANI के सीओओ सुरिंदर कपूर।

Date: 07/02/2023

ग्लोबल खबर globalkhabar.com

एशियन न्यूज इंटरनेशनल (एएनआई) के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुरिंदर कपूर बीते शनिवार (4 फरवरी) को असमय हीं इस दुनिया को अलविदा कह गये। उनके निधन पर मीडिया और राजनीतिक जगत के कई हस्तियों ने  शोक व्यक्त किया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। देश के प्रमुख न्यूज एजेंसी एएनआई को स्थापित और प्रतिष्ठित बनाने में उनका अहम योगदान रहा। आज न्यूज एजेंसी ANI सिर्फ भारत हीं नहीं बल्कि पूरे विश्व में स्थापित है। वे संस्थापक टीम का हिस्सा थे। 

एएनआई की प्रधान संपादक स्मिता प्रकाश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुरिंदर कपूर का निधन एएनआई के लिए एक गहरी क्षति है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि वह कई पत्रकारों और कैमरामैन के गुरु थे। "एएनआई में हमारे लिए एक गहरी क्षति। वह हमारे मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक थे। आज भी स्टूडियो और न्यूज़ रूम में थे, इतने सारे पत्रकारों और कैमरामैन के गुरु थे। सैकड़ों परिवारों ने उन्हें प्यार और मार्गदर्शन दिया। ओम शांति,"।

उनका जन्म 20 फरवरी 1952 को हुआ था। 70 वर्षीय कपूर लगातार कार्यरत रहते। न्यूज के प्रति उनमें एक प्रकार का जुनून था। इसी कड़ी में वे बीते शनिवार को अपने दफ्तर भी आये।  वे एएनआई के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश के साथ काम कर चुके हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को कवर किया था। सुरिंदर कपूर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। 

नोट - इनपुट एएनआई से भी।

 



Web Id Maker
Web Id Maker