प्यार भरे गीत चुपके-से की धूम। इसे गाने की लेखिका है संगीता गुप्ता।

Date: 24/03/2018

मुंबई(ग्लोबल ख़बर)। प्यार भरे गाने चुपके-से की इन दिनों धूम है सोशल मीडिया पर। इसे निकाला है टी-सीरीज ने। प्यार भरे इस गीत के बोल दिये हैं कवि व लेखिका संगीता गुप्ता ने। गायिका हैं पलक मुछाल। मुछाल पार्श्व गायिका है। और दिल को छुने वाला म्यूजिक दिया है पीयुष शंकर ने। 

गाने की लेखिका संगीत गुप्ता हमेशा रचनात्मक कार्यों में लगी रहती है। कवि और लेखिका के रूप में देश भर में प्रसिद्धी हासिल कर चुकी संगीता जी के बारे में कहा जाता है कि बहुआयामी प्रतिभा की धनी है। उन्होंने जटिल चित्रों के साथ अपना सफर शुरू किया था। उनकी पेटिंग की प्रदर्शनी देश के हर कोने में लग चुकी है। वे डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता भी है। 

इसे भी पढें - कुछ नज्में बेठौर भटकती हैं :  संगीता गुप्ता।

संगीता गुप्ता कोई साधारण लेडी नहीं है। वे इनकम टैक्स कमिश्नर हैं लेकिन कविता लिखना, पेटिंग करना, डॉक्यूमेंट्री बनना ये सब भी उनकी रचनात्मक उच्च स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की है। इस एलबम के लॉच होने से पहले ही उनकी दो पुस्तकें बेपरवाह-रूह और सॉन्ग-ऑफृ-साइलें भी सुर्खियों में रहा। पुस्तक बेपरहवाह रूह तो तीन भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी और ऊर्दू में प्रकाशित है। बहरहाल एक बार कवि व लेखिका संगीता गुप्ता इन दिनो प्यार भरे गाने चुपके-से को लेकर सुर्खियों में है।



Web Id Maker
Web Id Maker